माध्यमिक शिक्षा निदेशक का रेसला ने किया स्वागत अभिनंदन

बीकानेर@जागरूक जनता । शिक्षा विभागीय नियम संशोधन में अहम भूमिका निभाने व शिक्षा विभाग में निदेशक द्वारा किए गए नवाचारों के लिए रेसला प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिहाग की अगुवाई में रेसला द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

रेसला जिलाध्यक्ष गिरधारी गोदारा ने बताया कि पिछले कई वर्षो विभागीय नियम संशोधन पत्रावली लंबे समय से लंबित थी, अब राज्य सरकार द्वारा इसे पारित करके नियम संशोधन किया है , इस कार्य में निदेशक महोदय सौरभ जी स्वामी का बहुत सकारात्मक सहयोग रहा है ओर निदेशक महोदय विधालय,विधार्थी हितों के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं ।
इस हेतु आज रेसला द्वारा निदेशक महोदय का साफा पहनाकार स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दोरान मंडल अध्यक्ष कुशला राम मेघवाल,मंडल मन्त्री शिव शंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चोधरी,मनोज चुग, शक्ति प्रसन्न बिठू,भीष्म महर्षि,भागीरथ सिध,परमेश्वर गोदारा,चन्द्रेश सिहाग,लालचंद बिश्नोई, विनोद सहू ,सत्यपाल गोदारा ,कृष्ण जान्दू,मुकेश चोधरी,जितेन्द्र सुथार,रामरख बाना सहित कई व्याख्याता उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related