लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों को लेकर उनके निवास पहुंचे तेजस्वी

राजद नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की मंगलवार रात बिगड़ी तबीयत, हाल में लगवाई थी कोरोना की वैक्सीन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज प्रताप के तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही छोटे भाई तेजस्वी यादव डॉक्टरों को लेकर उनके निवास पर पहुंच गए।

चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया है कि अब तेज प्रताप यादव की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक हाल में तेज प्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, जिसकी वजह से उनमें सामान्य लक्षण हैं।

तेज प्रताप को थी बदन दर्द और बुखार की शिकायत
तेज प्रताप के घर पहुंचे डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें वैक्सीन लगावने के बाद बदन दर्द और बुखार की शिकायत है, जो जल्द ही ठीक हो जाएगी। फिलहाल तेजप्रताप डाक्टरों की निगरानी में हैं।

तेजप्रताप का इलाज कर रहे डा. एस के सिन्हा के मुताबिक उन्होंने कोरोना वैक्सीन ली थी। सांस लेने में तेजप्रताप को कोई तकलीफ नहीं है। शरीर में हल्का दर्द और और बुखार हो रहा है। हालांकि उनकी तबीयत की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर एंबुलेंस बुला ली गई थी, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल तेज प्रताप का इलाज उनके निवास पर ही चल रहा है।

तेज प्रताप ने लगवाई ये वैक्सीन
राजद नेता तेज प्रताप यादव और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने 30 जून को रशियन वैक्सीन स्पूतनिक वी लगवाई थी। इस वैक्सीन को लगवाने के बाद तेज प्रताप ने कहा था कि उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि इस वैक्सीन को भारत सरकार ने मंजूरी दी है।

तेजप्रताप यादव वैक्सीन लेने के बाद सोमवार को राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। उन्होंने वर्चुअली पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी संबोधित किया था। तेज प्रताप ने इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा तो वहीं अपनी तुलना लालू प्रसाद यादव से कर डाली।

तेज ने कहा था कि ‘मेरी बातों का लोग मजाक उड़ाते हैं और उस पर हंसते हैं…ऐसे ही मेरे पिता की बातों पर लोग हंसते थे…कुछ लोग तो मुझे यहां तक कहते हैं कि मैं दूसरा लालू यादव हूं।’ बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 अक्टूबर में भी तेज प्रताप की तबीयत बिगड़ी थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...