राजधानी में 10-11 जुलाई काे प्रवेश करेगा मानसून

बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जाेधपुर, बीकानेर व चूरू जिलों में 11 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है।

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। रास्ते में अटके मानसून काे लेकर अच्छी खबर है कि राजधानी में मानसून की एंट्री चार दिन बाद 10-11 जुलाई हाे जाएगी। ऐसे में इस बार राजधानी में मानसून का एंट्री तय समय से करीब 12 दिन लेट हाेगी। जयपुर में मानसून प्रवेश का तिथि 29 जून है।

माैसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की उत्तरी रेखा बाड़मेर, भीलवाड़ा और धाैलपुर में है लेकिन 9 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी और 10 जुलाई से कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जाेधपुर, बीकानेर व चूरू जिलों में 11 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है।

इस दाैरान 15 जुलाई तक ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार काे राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...