आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल में 17 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर पार कर 100.21 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं।

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल का भाव जारी कर दिया है। आज 7 जुलाई, 2021 को ईंधन की कीमतों में वृद्धि की है। पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और डीजल में 17 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर पार कर 100.21 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं। वहीं, डीजल 89.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है। एक दिन पहले मंगलवार को तेज के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। बीते दिन राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.36 रुपये प्रति लीटर पर रहा था।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.21 रुपए जबकि डीजल 89.53 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत106.25 रुपए व डीजल की कीमत 97.09 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.06 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.06 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 100.23 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.50 रुपए प्रति लीटर है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 100.21 89.53
मुंबई 106.25 97.09
कोलकाता 100.23 92.50
चेन्नई 101.06 94.06
जयपुर 106.64 98.47
लखनऊ 96.99 89.75
पटना 102.01 94.76
नोएडा 97.10 89.83

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...