देश में इस जिले में हुआ 100 फीसदी कोविड टीकाकरण, प्रदेश में आया अव्वल

हिमाचल प्रदेश में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद कोविड वैक्सीनेशन अभियान में लाहौल-स्पीति पूरे हिमाचल प्रदेश में अव्वल बना है। लाहौल-स्पीति प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन गया, जहां 18 वर्ष से ऊपर के 100 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लग चुका है।जनसंख्या के लिहाज से लाहौल-स्पीति भले ही प्रदेश का सबसे छोटा जिला है, लेकिन यहां की भौगोलिक परिस्थितियों के बीच कोविड वैक्सीनेशन को अंजाम देना आसान नहीं रहा।

इंटरनेट की समस्या के कारण सरकार ने टीकाकरण के लिए घाटी में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है। क्षेत्रफल के लिहाज से लाहौल-स्पीति हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है, ऐसे में गांव-गांव में वैक्सीनेशन अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।
32 हजार की आबादी वाले जिले में 18 साल से ऊपर के 19244 लोगों को पहली डोज लगाई गई। डीसी पंकज राय ने कहा कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत वैद्य ने कहा कि जल्द प्रवासी मजदूरों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...