राजस्थान में कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी 1600 बसें

राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसें गुरुवार से चलेंगी। रोडवेज प्रशासन ने 1600 बसें चलाने की तैयारी है। ये 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। हालांकि बसें अभी राज्य के भीतर ही संचालित होंगी।

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसें गुरुवार से चलेंगी। रोडवेज प्रशासन ने 1600 बसें चलाने की तैयारी है। ये 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। हालांकि बसें अभी राज्य के भीतर ही संचालित होंगी। फिलहाल अनुमति नहीं मिलने के कारण अन्य राज्यों में नहीं जाएंगी। बस में कोई भी यात्री खड़े रहकर सफर नहीं करेगा। लॉकडाउन से पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ ही यात्रा करने की अनुमति थी।

वहीं, निजी बसों के संचालन के संबंध में परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने दिशा-निर्देश जारी किए। निजी बसें भी 100 फीसदी की क्षमता के साथ राज्य के भीतर तय रूटों पर चल सकेंगी। बसों में संचालकों को मास्क का इंतजाम करना होगा। इस बीच मंगलवार को रोडवेज सीएमडी राजेश्वर सिंह ने विभागाध्यक्षों एवं मुख्य प्रबन्धकों की वचुर्अल बैठक लेकर 1600 बसें चलाने का लक्ष्य दिया।

सीएमडी ने बताया कि सभी बस स्टैण्डों पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही स्टैण्ड व बस में प्रवेश देने की सख्ती पूरी तरह लागू होगी। बसों व स्टैण्डों को सैनेटाइज किया जाएगा। यात्री रोडवेज बसों के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। गौरतलब है कि दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन से पूर्व रोडवेज को लगभग 3800 बसों के प्रतिदिन 12.50 लाख किलोमीटर संचालन से 4.50 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिल रहा था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...