गौमाता सेवक समिति परिवार ने 54वें गोसेवा महोत्सव नन्दनी गौधाम में राष्ट्रहित में आतंकवाद के समूल खात्मे के लिए किया पाकिस्तान यमलोक नरक गमन अनुष्ठान

अविलम्ब गोमाता को राष्ट्रमाता एवं हिन्दूराष्ट्र घोषित करने की सरकार से की मांग

जयपुर:- गौमाता सेवक समिति परिवार एवं सभी गौसेवकों गौभक्तों ने मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या पर 54 वां गौसेवा महोत्सव नन्दनी गौधाम सेवा समिति (गौशाला) नींदड बैनाड़ जयपुर में आयोजित किया गया शुरुआत में गोपूत्र ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र ने सूर्य देव की साक्षी में भगवान् गणेश राधाकृष्ण पूजन, भारत की राजधानी दिल्ली लालकिले में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे मारे गए सभी निर्दोष पुण्यात्माओं की शांति के लिए पितृ तर्पण अर्पण वीरांजली देकर पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के समूल खात्मे के लिए राष्ट्रहित में यमलोक नरक गमन अनुष्ठान किया, एवं गोमाता पूजन के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं दिव्य गोमाता कृपा आरती के बाद नन्दनी गौसेवा समिति के संचालकों का सम्मान दुपट्टा पहनाकर एवं गौधाम के नियमित गौसेवकों को दुपट्टा दक्षिणा प्रदान कर अभिनंदन सम्मान किया गया इसके
बाद में सभी गौसेवकों ने मिलकर गोमाता की पूजा एवं सेवा करके गुड़ केले व हरे चारे का भोग लगाकर गोशाला में वृक्षारोपण, कीड़ीनगरा, पेड़ों पर पंछियों के लिए पानी के परिंडे व दाना पात्र लगायें इस अवसर पर गोपूत्र पंडित मानस संजय मिश्र एवं कमल प्रजापत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गोसेवकों एवं श्रद्धालुओं को गोमाता को राष्ट्रमाता देश को हिन्दू राष्ट्र एवं सनातन धर्म बोर्ड घोषित करवाने का अखण्ड संकल्प दिलाकर शासन प्रशासन से गौरक्षा की मांग की।

इस अवसर पर गोसेवक जगदीश मोदी ने गोचर ओरण भूमि बचाने के लिए सरकार से आव्हान किया, गोमाता सेवक समिति परिवार की तरफ से नन्दनी गोधाम में 21 मण सुखा चारा, 501 पुली हरा चारा, 5 गुड़ के कार्टून,चार तगारी दो फावड़े, 5 पेड़ वृक्षारोपण, पंछीयो के लिए 11 दाना पात्र एवं परिण्डे, कीड़ी नगरा एवं नन्दनी गोधाम के विकास के लिए 11 हजार रूपए का चैक गोधाम संचालक हनुमान सहाय सोनी को प्रदान कर समापन पर प्रसादी ग्रहण कर उपस्थित सभी गोसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया!

इस अवसर पर सतीश शर्मा, रामचंद्र, विनोद, मनीष, भागचंद प्रजापत, महेश अग्रवाल, अर्जुन सोनी एवं समस्त नींदड बैनाड़ निवासी गणमान्य लोग उपस्थित थे साधुवाद जय गोमाता जय गोपाल!

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...