मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

कोरोना संक्रमण को लेकर चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पतालों, लैब और दवा दुकानदारों की ओर से निर्धारित राशि से ज्यादा राशि वसूलने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जयपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार देर रात चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पतालों, लैब और दवा दुकानदारों की ओर से निर्धारित राशि से ज्यादा राशि वसूलने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल वसूलने की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर उन पर कार्रवाई करें।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ थर्ड वेव में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में इसके प्रबंधन में हमें कोई कसर नहीं छोड़नी है। इसके लिए अन्य देशों एवं राज्यों द्वारा किए गए उपायों का भी अध्ययन करें।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि तीसरी लहर से मुकाबले के लिए निचले स्तर पर शिशु गहन चिकित्सा इकाइयों (पीकू) को स्थापित करने तथा मेडिकल उपकरणों के भंडारण एवं रखरखाव के लिए वेयर हाउस की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लाटों की स्थापना और कसनट्रेटर का वितरण योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्य ग्लोबल टेंडर के माध्यम से वैक्सीन की खरीद में व्यावहारिक बाधाओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि केंद्र सरकार वैक्सीन की एकीकृत खरीद कर राज्यों को उपलब्ध कराए। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है।

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...