बाल कल्याण समिति की अपील,कोरोना के कारण बेसहारा हुए बच्चों की दें सूचना

बाल कल्याण समिति की अपील,कोरोना के कारण बेसहारा हुए बच्चों की दें सूचना

बीकानेर@जागरूक जनता। बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) द्वारा अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसे बच्चे हैं, जो कोरोना महामारी के कारण बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल करने करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल एवं सरंक्षण के लिए बाल कल्याण समिति (न्याय-पीठ) बीकानेर के समक्ष प्रस्तुत करें।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. किरण सिंह ने बताया कि ऐसे बच्चे जो कोरोना महामारी के कारण बेसहारा हो गए हैं, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, ऐसे बच्चों की जानकारी बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई जाए। ऐसे बच्चों की देखभाल, शिक्षा, चिकित्सा, आवास, संरक्षण इत्यदि की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बाल कल्याण समिति की होगी। कोरोना महामारी से बेसहारा हुए बच्चों के लिए समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके लिए बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस विभाग, चिकित्सालय पी.बी.एम हाॅस्पिटल एवं प्रशासन, जिले की चाइल्ड हेल्प लाईन को पत्र लिखा गया है। इस सम्बंध में आमजन से भी अपील की गई है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य सरोज जैन, एड.जुगल किशोर व्यास हर्षवर्द्धन सिंह भाटी तथा आईदान आदि मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...