WhatsApp में आया नया अपडेट, चैटिंग करना ज्यादा मज़ेदार

लंबे इंतज़ार के बाद WhatsApp में आया नया अपडेट, चैटिंग करना होगा पहले से ज्यादा मज़ेदार
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए फीचर जोड़ रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर न्यू आर्काइव फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अब, एक नई रिपोर्ट मैसेजिंग ऐप में आने वाले और अधिक फीचर्स के बारे में बताती है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्प्लैश स्क्रीन फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

इन यूजर्स को मिलेगा नए फीचर का फायदा
रिपोर्ट है कि अपने एंड्रॉयड और आईओएस-आधारित ऐप पर लाइट और डार्क स्प्लैश स्क्रीन फीचर पेश करने के एक साल बाद, अब कंपनी ने इस सुविधा को व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह नया फीचर व्हाट्सऐप वेब वर्जन के 2.2119.6 अपडेट के हिस्से के रूप में उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप का लोगो वाइट बैकग्राउंड के साथ दिखेगा जब यूजर पहली बार वॉट्सऐप खोलेंगे.

WhatsApp पर आया नया स्टीकर पैक भी
इसके अलावा कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया स्टिकर पैक भी उतारा है। नए स्टिकर पैक को ‘शेयर एशियन लव’ कहा गया है. इस स्टीकर पैक का वजन 1.8MB है। यह कंपनी के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस महीने की शुरुआत में WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म छह स्टीकर पैक को उतारा था। पहला पैक है A Burdensome Pigeon जिसका नाम Eagle है। दूसरा पैक है डासिंग बियर का जो Betakkuma 2 है। तीसरा बेस्ट फ्रेंड्स जो Egg and Chup हैं। चौथा रिएलिस्टिक रैबिट हैं। पांचवा पैक स्पॉन्जबॉब की तरह Square Cheese’s Daily Life है। छठा फ्रैंकली वियर्ड है जो Woman Cactus है।

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...