भाजपा देहात की वर्चुअल मीटिंग आयोजित, कोविड हेल्पलाइन की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

भाजपा देहात की वर्चुअल मीटिंग आयोजित, कोविड हेल्पलाइन की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

बीकानेर@जागरूक जनता । भाजपा बीकानेर देहात की वर्चुअल मीटिंग देहात ज़िलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेत्रत्व में हुई । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चोधरी ने कार्यकर्ताओं  को कोरोना महामारी काल में खुद की सेहत का ख़्याल रखते हुये आमजन की सेवा करने का आह्वान किया प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया व संगठन प्रभारी कााशीराम गोदारा ने सभी ज़िला पदाधिकारियों को मण्डल अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र संयोजकों से वर्चुअल संवाद कर आमजन की सेवा ही संगठन पार्ट दो के तहत हेल्प लाईन स्थापित कर सेनेटाईजर मास्क व राशन वितरण करने  का कार्य शुरू करने के बारे में कार्य योजना बनाने के बारे बताया । ज़िलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कोरोना पीड़ितों के लिये हेल्पलाइन स्थापित कर ऑक्सीजन दवाई आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया । नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कोरोना की दुसरी लहर की भयावहता को देखते हुये सभी कार्यकर्ताओं को आपसी संवाद कर व आमजन व कोरोना पीड़ित से आपसी संवाद करके उन्हें संबल देने की आवश्यकता बताई । ज़िला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध ने बताया की भाजपा हर मण्डल के कार्यकर्ताओं से हरदिन वर्चुअल संवाद कर फ़ीडबैक प्रदेश को भेजेगी । बैठक का संचालन आई टी विभाग के जिला संयोजक कोजुराम सारस्वत ने किया | बैठक में ज़िलापदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष व आई टी विभाग के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...