पानी चोरी की शिकायतों पर जलदाय विभाग ने की पेट्रोलिंग, 16 टैंकर पकड़े

पानी चोरी की शिकायतों पर जलदाय विभाग ने की पेट्रोलिंग, 16 टैंकर पकड़े

बीकानेर@जागरूक जनता। पेयजल आपूर्ति के लिए जा रहे पानी की चोरी की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार को जलदाय विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए 16 अवैध टैंकर पकड़े है। संभाग के चुरू अधिशाषी अभियंता रामकुमार झाझड़िया ने बताया कि ढाणी लक्ष्मणसिंह में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर विभागीय टीम ने सिरसला से ढाणी लक्ष्मणसिंह तक पाईप लाईन की पेट्रोलिंग की, जिसमें होटल नीलकमल व होटल मधुवन जम्मू ढाबा में अवैध कनेक्शन पाये गये। इन जल संबंधों को मौके पर ही विच्छेद किया गया एवं आगामी कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार आसलू-लाखाऊ में पेयजल समस्या की पड़ताल करने पर सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा बूस्टर लगाकर पानी खींचने से अंतिम छोर के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस पर जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता को लिखा गया है कि पेयजल आपूर्ति के समय ग्रामीणों को बिजली दी जाए। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार साहवा से भालेरी के मध्य 900 एमएम पाईप लाईन से टैंकरों द्वारा पानी चोरी किए जाने की 6िाकायत प्राप्त हुई। नहरबन्दी के दौरान टैंकर के माध्यम से पानी चोरी किये जाने के कारण 900 एमएम ट्रंक मैन पाईप लाइन खाली हो जाती है, जिससे पेयजल आपूर्ति की समस्या ओर बढ गई है। इस पर सहायक अभियंता श्याम सिंह के नेतृत्व में जलदाय विभाग की टीम द्वारा पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान कोटवाद के टैंकर चालक जयपाल, भालेरी के मोहन व शकील, बूचावास के संदीप फगेड़िया, रामावतार, महावीर, मोहनलाल, बास सारायण के जयनारायण, विद्याधर, इमीलाल पुनरास के पालाराम, महेन्द्र, हनुमान, गाजूवास के मोटुराम, विधाधर, भाड़ंग के देवराज व महेन्द्र इन 16 टैंकर चालकों को मौके पर टैंकरों द्वारा पानी भरते पाया गया, जिन्हें पाबंद किया गया है तथा दोबारा पानी भरते पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...