शिवभगवान पचीसिया परिवार की जीवनी पर आधारित पुस्तक वयं नमामि का डॉ कल्ला ने किया विमोचन

शिवभगवान पचीसिया परिवार की जीवनी पर आधारित पुस्तक वयं नमामि का डॉ कल्ला ने किया विमोचन

बीकानेर@जागरूक जनता। माता पिता के बताए आदर्शों पर चलना और उन आदर्शों को एक पुस्तिका का रूप देकर परिवार एवं समाज में प्रचारित करना एक पुत्र के लिए गौरव का विषय है इससे समाज एवं परिवार में अन्यों को भी प्रेरणा मिलती है ये शब्द पचीसिया परिवार के राजकुमार पचीसिया द्वारा रचित वयं नमाम: पुस्तक के विमोचन अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहे | डॉ. कल्ला ने बताया कि अपने परिवार के आदर्शों को एक पुस्तक का रूप देना आज की इस दौड़ धुप भरे जीवन में बहुत मुश्किल है  पचीसिया परिवार के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि उनके अनुज भ्राता द्वारा रचित पुस्तक में पचीसिया जाति की उत्पत्ति, हमारे पूर्वजों की कठिन जीवन यात्राओं एवं संघर्ष भरे जीवन को मोतियों की तरह एक माला में पिरोया है जो कि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी और उनको जीवन में हर मुश्किल का सामना कर आगे बढने की प्रेरणा देगी | पुस्तक रचियता राजकुमार पचीसिया ने बताया कि हमारे पूर्वज किस तरह अल्प संसाधनों से अपनी व्यापारिक कौशल एवं सूझबूझ से इस मरू प्रदेश में व्यापार स्थापित करने के साथ साथ उसे उत्तरोतर आगे भी बढाया | आज जब हमारी युवा पीढ़ी के सामने उच्च व्यवसाय प्रबंधन के अनेकानेक पाठ्यक्रम एवं संस्थान है लेकिन उन सबके साथ हमारी युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों की व्यावसायिक कौशल एवं प्रबंधन नीति को अपनाएंगे तो उनका मार्ग निश्चित रूप से सुगम होगा | इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, पुष्पा देवी बाहेती, अश्विनी पचीसिया, पवन पचीसिया, संदीप बाहेती, कपिल पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...