सातवीं कक्षा के फरहान ने जिला कलक्टर को सौंपा अपना गुल्लक,वैक्सीनेशन के लिए खोले गए एकाउंट में होगा जमा

सातवीं कक्षा के फरहान ने जिला कलक्टर को सौंपा अपना गुल्लक,वैक्सीनेशन के लिए खोले गए एकाउंट में होगा जमा

बीकानेर@जागरूक जनता। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले फरहान गौरी ने पवित्र रमजान माह के अंतिम जुमे के दिन शुक्रवार को अपने गुल्लक में जमा राशि युवाओं के निःशुल्क वैक्सीनेशन के लिए ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट’ में जमा करवाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता को सौंपी।
फरहान ने कहा कि जिला कलक्टर द्वारा एक महीने का वेतन इस एकाउंट में जमा करवाने से संबंधित जानकारी मिलने के बाद उसे भी प्रेरणा मिली। इसके बाद वह शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचा और अपना गुल्लक जिला कलक्टर को सौंपा। जिला कलक्टर ने इस पहल की भरपूर सराहना की तथा कहा कि यह प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायी बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लोगों से वैक्सीनेशन के लिए डेडिकेटेड बैंक एकाउंट में सहयोग के लिए आह्वान किया था। इसके बाद अनेक लोग आगे आने लगे हैं। सातवीं कक्षा के विद्यार्थी का स्वप्रेरित होकर अपनी जमा पूंजी वेक्सीनेशन के लिए देना, पहला उदाहरण है। फरहान ने बताया कि उसके पिता तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एएच गौरी द्वारा भी ऐसे कार्यों के लिए सदैव प्रेरित किया जाता रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414