बीकानेर के औद्योगिक विकास के आड़े आ रही समस्याओं से केन्द्रीय मंत्री को करवाया अवगत

बीकानेर के औद्योगिक विकास के आड़े आ रही समस्याओं से केन्द्रीय मंत्री को करवाया अवगत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू ने कोरोना काल में औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र के समक्ष आ रही समस्याओं एवं बीकानेर संभाग के औद्योगिक विकास के सुझाव वेबिनार के जरिये केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से चर्चा की चर्चा में बताया गया कि वैश्विक महामारी के मद्देनजर बीकानेर में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। जब तक ईएसआईसी अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक पुरानी बिल्डिंग जिसमें 24 कमरे हैं जिसमें एक बार ओपीडी शुरू किया जा सकता है और वर्तमान में यह अस्पताल कोरोना के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है और वर्तमान में जो 1 नंबर डिस्पेंसरी चल रही है उसको खारा औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए ताकि वहां के श्रमिकों को भी इसका लाभ मिल सके | साथ ही राज्य सरकार से नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि एयरपोर्ट ऑथोरिटी को निशुल्क दिलवाने हेतु अनुशंषा करें ताकि महानगरों से एयर कनेक्टिविटी हो जाने से बीकानेर का नाम भी देश के मानचित्र में शामिल हो जाएगा और इससे पूरे सम्भाग के उद्योग, व्यापार, पर्यटन को बढावा मिलेगा | साथ ही बीकानेर संभाग के औद्योगिक विकास हेतु ड्राईपोर्ट के लिए आवंटित भूमि के निरस्तीकरण को बहाल करने की राज्य सरकार से अनुशंसा की जाए।

बीकानेर में स्वीकृत गेस पाइप लाइन का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए जिससे यहाँ पर बड़े सिरेमिक एवं अन्य गैस आधारित प्रोजेक्ट यहाँ गेस पाइप लाइन आने से लग सकते है |  केंद्र सरकार को उधमियों को ऑक्सीजन गेस के प्लांट लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए और प्लांट लगाने हेतु उचित सब्सिडी की भी घोषणा की जानी चाहिए ताकि देश में अधिक से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन हो सके और ऑक्सीजन की कमी के कारण देश पर आई विपदा को दूर किया जा सके | साथ ही एमएसएमई एक्ट के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का निर्धारण पूंजीगत निवेश व वार्षिक बिक्री के टर्न ओवर के आधार पर किया जाता है उसको पूर्व की भांति पूंजीगत निवेश के आधार पर ही किया जाना चाहिए | साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भामाशाह समाजसेवी मूलचंद डागा के निधन पर उनके परिवारजनों जयचंद लाल डागा एवं एवंत डागा को ढांढस बंधाया | साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपील की कि इस कोरोना महामारी से हम सब को मिलकर लड़ना होगा और अपनी इकाइयों में पूर्ण गाइडलाइन की पालना करते हुए मास्क, सेनेटाईजर एवं सोसियल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी | वेबिनार में ओमप्रकाश मोदी, अशोक सुराणा, राजकुमार पचीसिया, रोहित अग्रवाल आदि भी शामिल हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...