पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

कच्चा तेल महंगा होने से तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए का इजाफा हो सकता है। गवर्नमेंट सोर्स के अनुसार कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा हो रहा है। इसके चलते विधानसभा चुनाव के बाद इनके दाम बढ़ सकते है। 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होंगे। ज्यादातर देखा जाता है कि सरकार जनता को लुभाने के लिए चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाती है।

इस साल 26 बार बढ़ी फ्यूल की कीमतें और 4 बार कम हुईं
इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम जनवरी में 10 बार और फरवरी में 16 बार बढ़े, जबकि मार्च में कीमतें स्थिर हैं। इस लिहाज से 2021 में अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 26 बार बढ़ चुके हैं। हालांकि मार्च महीने में 3 बार और अप्रैल में 1 बार पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार 27 फरवरी को बढ़ोतरी की गई थी। 15 अप्रैल का आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था।

चुनावी दांव और पेट्रोल-डीजल के भाव

  • 2020 में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के दौरान बिहार विधानसभा के चुनाव हुए और 10 नवंबर को नतीजे आए। इस दौरान 2 सितंबर से 19 नवंबर के बीच पेट्रोल-डीजल के स्थिर रहे। फिर 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 बार दाम बढ़े थे। यानी तेल कंपनियों ने सिर्फ 18 दिन में 15 बार दाम बढ़ाए।
  • दिल्ली चुनाव विधानसभा के दौरान भी 2020 के शुरुआत में 12 जनवरी से 23 फरवरी तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद भी कीमतें घटी थी।
  • 2018 में मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भी तेल कंपनियों ने लगातार 19 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए, जबकि उस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 5 डॉलर प्रति बैरल बढ़ीं थी।
  • 2017 में 16 जनवरी से 1 अप्रैल तक पांच राज्यों पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में विधानसभा चुनाव थे। इस दौरान देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए। उस समय तेल कंपनियां हर 15 दिन में कीमतें बदलती थीं।
  • दिसंबर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी पेट्रोल-डीजल के दाम भी करीब 14 दिन नहीं बढ़े।

फरवरी में कच्चा तेल 61 डॉलर पर था जो अब 66 पर है

इस साल फरवरी में कच्चे तेल के औसतन दाम 61 डॉलर प्रति बैरल पर थे जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। वहीं अगर कच्चे तेल की बात करें तो ये 65 डॉलर पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

मोदी सरकार में कच्चा तेल सस्ता होने का जनता को नहीं मिला फायदा
आपको तो पता ही होगा कि पेट्रोल-डीजल कच्चे तेल से बनता है। और कच्चे तेल के दामों का असर पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सीधे तौर पर पड़ता है। मई 2014 में जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने, तब कच्चे तेल की कीमत 106.85 डॉलर प्रति बैरल थी। वहीं अभी कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके बावजूद भी पेट्रोल के दाम घटने के बजाए बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भी क्यों कम नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
जब भी कच्चे तेल के दाम कम हुए सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी करने की बजाए एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स) बढ़ा दी इससे दाम कम होने की बजाए बढ़ गए। वहीं जब कच्चे तेल के दाम बढ़े तब एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई।

मई 2014 में जब मोदी सरकार आई थी, तब केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 10.38 रुपए और डीजल पर 4.52 रुपए टैक्स वसूलती थी। जो इस वक्त एक लीटर पेट्रोल पर 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए है। मोदी सरकार में 13 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, लेकिन घटी सिर्फ तीन बार। आखिरी बार मई 2020 में एक्साइज ड्यूटी बढ़ी थी।

अगर पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाते तो अभी पेट्रोल 78 रुपए पर होता
SBI के अर्थशास्त्रियों की तरफ से आई रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पेट्रोल और डीजल को GST के तहत लाया जाता है तो देश में पेट्रोल की कीमत 75 रुपए और डीजल की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर पर आ सकती है। इसका मतलब यह है कि पेट्रोल 15 से 30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 से 20 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। अगर इन्हें GST के दायरे में लाते तो कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतें रहतीं। इसके अनुसार अगर कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 78 रुपए और डीजल 71 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा। लेकिन सरकार पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने को तैयार नहीं है।

Date:

5 COMMENTS

  1. Wenn der Spieler keine nützliche Lösung in MyStake F.A.Q.
    finden kann, dann ist es empfehlenswert, Kundendienst per einen eingebauten Chat auf der Webseite zu kontaktieren. Der Spieler
    kann jeden Geldbetrag auszahlen lassen, den er auf seinem Geldkonto sehen kann.
    Mit Hilfe von dieser Promotion kann der Spieler bis 15 % Cashback bekommen, wenn er Live Casino spielt.

    Abonnieren Sie unseren Newsletter und erhalten Sie die neuesten Spielothek-Angebote, Promotionen und exklusive Angebote!
    Alles, was Fans von Glücksspiel und Sportwetten lieben – so lässt sich
    der Eindruck vom MyStake Casino in wenigen Worten beschreiben. Dort erhalten Sie einige nützliche Tipps,
    wie Sie problematisches Spielverhalten erkennen können. So müssen Sie auch beim einfachsten Problem im Chat Hilfe suchen. Auszahlungen in MyStake
    erfolgen relativ schnell in weniger als 48 Stunden.
    Füllen Sie Ihr Konto aus, stellen Sie sicher, dass Ihre
    ID echt ist, und wählen Sie ein persönliches Einzahlungslimit.
    Damit Auszahlungen schnell erfolgen, aktivieren Sie die Zwei-Faktor-Authentifizierung, legen Sie Einzahlungslimits fest und beenden Sie Know Your Customer (KYC) frühzeitig.
    Mystake Casino Online Deutschland bietet deutschsprachigen Support und lokalisierte Zahlungen für Spieler in Deutschland.
    Treten Sie jetzt bei und entdecken Sie, warum Mystake das Ziel für österreichische
    und europäische Spieler ist, die ein hochwertiges Online-Unterhaltungserlebnis suchen.

    References:
    https://online-spielhallen.de/boaboa-casino-erfahrungen-ein-detaillierter-testbericht/

  2. Gentle nudges help you stay on top of everything. Start a Chat, jump into a video
    call with Meet, or collaborate in a Doc, all right from Gmail.
    Gmail blocks 99.9% of spam, malware, and dangerous links from ever reaching your inbox.
    Gmail uses industry-leading encryption for all messages you receive and send.
    Gemini in Gmail can compose well-written drafts or replies for you to edit, personalize and quickly hit
    send.
    Learn how to sign in on a device that’s not yours.
    With Google Workspace, you get increased storage, professional email addresses,
    and additional features. To sign up for Gmail, create a Google Account.
    Not a big deal, I’m sure anyone interested in learning the
    difference between these cables/ports can easily figure out what you meant to
    say. Find out more about securely signing in.
    Can u detail what voltage range it support from standard 5V and difference between q and PD
    for type A which seem to be non standard

    References:
    https://blackcoin.co/house-of-jack-casino-review/

  3. The Lihou Bar, which provides service to all gaming tables and machines,
    is a fine place to enjoy cocktails, craft beers, and Australian wines.
    All of the most popular table games are on-hand, including blackjack, roulette, and craps.
    So, if you’re looking for an expansive gaming experience, with a
    casino floor that seems to sweep towards infinity, then the Reef is probably not for you.
    This tropical city serves as the gateway to some of Australia’s most iconic
    natural wonders, including the Great Barrier Reef and the Wet Tropics
    Rainforest.
    Cairns offers a diverse range of accommodations,
    catering to every type of traveler and budget. Cairns is a
    modern, sophisticated city, and is an ideal base to explore the wider Tropical North Queensland region with front door access to
    World Heritage listed Reef, Rainforest and Outback.
    Cairns looks a picture, framed by the spectacular twin backdrops of rainforest mountain ranges and the sparkling Coral Sea.
    Media and entertainment
    Got any ideas or suggestions on how we can improve your EntertainmentCairns.com online
    experience? View the most extensive sport coverage at Cairns best sports
    bar, the Casino Sports Arena. Enjoy elite entertainment in BAR36 and
    Paramour Theatre. The Ville Resort – Casino is located in Townsville, between Cairns and Brisbane in North Queensland,
    Australia.

    References:
    https://blackcoin.co/winspirit-casino-login-australia-quick-access-to-premium-gaming/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...