77वें गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा,कांस्टीट्यूशनल क्लब और राजकीय आवास पर किया ध्वजारोहण

  • अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
  • राजस्थान विधानसभा का अमृत काल, होंगे अनेक कार्यक्रम- श्री देवनानी

जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आज प्रातः अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा, कांस्टीट्यूशनल क्लब और राजकीय आवास पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया।

श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

श्री देवनानी ने कहा कि आज भारत विश्व का मार्गदर्शक बनकर उभर रहा है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी तथा हमारे देखते-देखते प्रथम अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सच्ची राष्ट्रसेवा है और इससे ही भारत को महान बनाने में प्रत्येक नागरिक का योगदान सुनिश्चित होगा।

श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का यह अमृत काल है। इस दौरान संविधान और विधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनेक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान विधायकगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...