आसाराम को मिली फिर राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम जमानत; जानें कब तक?

Asaram Bapu Gets Bail: दुष्कर्म के आरोपों में जेल काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बार फिर राहत प्रदान की है।

जोधपुर. दुष्कर्म के आरोपों में जेल काट रहे आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाकर 12 अगस्त 2025 तक कर दिया है। यह फैसला आसाराम की खराब सेहत और इलाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें 7 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में राजस्थान हाईकोर्ट ने 9 जुलाई तक बढ़ाया था। अब इसे एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है।

बता दें, 86 वर्षीय आसाराम 2013 के गांधीनगर और जोधपुर दुष्कर्म मामलों में दोषी ठहराए गए हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए 6 महीने की स्थायी जमानत की मांग की थी। हालांकि, गुजरात हाईकोर्ट ने केवल तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 29 July 2026

Jagruk Janta 29 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...