जयपुर मंडल: 12-13 जुलाई को तकनीकी कार्य स्थगित, रेलवे का आदेश, सभी ट्रेनें यथावत चलेंगी, जानें नाम

Good News : जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन के यार्ड में 12 से 13 जुलाई को प्रस्तावित तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया है। रेलवे ने पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द ट्रेनों को रीस्टोर कर दिया है। इसके साथ ही जयपुर-भिवानी ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं।

जयपुर. रेलवे का नया आदेश। जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन के यार्ड में 12 से 13 जुलाई को प्रस्तावित तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया है। रेलवे ने पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द ट्रेनों को रीस्टोर कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 13 जुलाई को जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन रद्द नहीं रहेगा। इसी प्रकार 13 जुलाई को मथुरा-जयपुर सवारी ट्रेन मथुरा से, जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन जयपुर से, आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस आगराफोर्ट से, अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर से अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। ऐसे ही, 12 जुलाई को भुज-बरेली, काठगोदाम-जैसलमेर,वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस व 13 जुलाई को बाड़मेर-जमूतवी एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित रूट से ही संचालित होंगी।

जयपुर-भिवानी ट्रेन में जोड़े अतिरिक्त कोच
रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में 8 से 31 जुलाई तक चार द्वितीय शयनयान (अनारक्षित) श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे।

दो घंटे देरी से जाएगी जयपुर-भोपाल ट्रेन
जयपुर जंक्शन स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते बुधवार को जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन रीशिड्यूल होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस जयपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से भोपाल के लिए रवाना होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...