आसाराम की पैरोल कहीं रद्द न हो जाए ! सोशल मीडिया से VIDEO-फोटो हटाने की अपील, भक्तों से हो रही परेशानी

पुणे के माधवबाग अस्पताल पहुंचने पर आसाराम के आश्रम की तरफ से सभी साधकों से अनुरोध किया गया है कि जिन्होंने भी वीडियो-फोटो व्हाट्सएप ग्रुप स्टेटस, यूट्यूब, फेसबुक पर डाले हों तो कृपया वहां से डिलीट कर दीजिए.

Rajasthan News: आसाराम बापू राजस्थान हाई कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद इलाज के लिए पुणे के माधवबाग अस्पताल गए हैं. हाई कोर्ट की तरफ से आसाराम बापू को तीसरी बार 17 दिन की पैरोल मिली है. इसके साथ ही कोर्ट ने पैरोल को लेकर कड़ी शर्तें लगाते हुए साफ किया कि जहां उनका इलाज होता है, उसके आसपास करीब 5 किलोमीटर के एरिया में कोई भी भक्त मौजूद नहीं रहे और स्थानीय प्रशासन को आसाराम बापू सहयोग करें.

आसाराम के आगे पीछे नजर आए भक्त
हालांकि, कोर्ट की शर्त के बावजूद जहां भी आसाराम जाते हैं, वहां पर उनके भक्त अपने इकट्ठा हो जाते हैं. पिछले दिनों आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल से लेकर एयरपोर्ट तक कड़ी सुरक्षा में उन्हें महाराष्ट्र ले जाया गया था, लेकिन इस दरमियान भक्तों की काफी संख्या आसाराम के वाहन के आगे-पीछे नजर आ रही थी. इसके अलावा जोधपुर के आरोग्यम में इलाज के दौरान भी अस्पताल के बाहर काफी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी रहती थी, जिसको लेकर कई बार स्थानीय पुलिस ने भक्तों को हटाने का प्रयास भी किया था.

भक्तों से फोटो-वीडियो हटाने की अपील
ऐसे में अब आसाराम को लगता है कि भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कहीं राजस्थान हाई कोर्ट उनकी पैरोल रद्द नहीं कर दे. अब आसाराम के आश्रम से भक्तों से कहा गया है कि उन्हें महाराष्ट्र लाने के दौरान रास्ते में जिन लोगों ने वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दें. आसाराम के आश्रम से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी साधकों से अनुरोध किया गया है कि जिन्होंने भी फ्लाइट के अंदर वीडियो-फोटो व्हाट्सएप ग्रुप, स्टेटस या यूट्यूब, फेसबुक पर डाले हों तो कृपया वहां से डिलीट कर दीजिए.

भक्तों से यह भी कहा गया है कि यदि आपकी जानकारी में और किसी ने भी डाले हैं तो उन्हें भी डिलीट करवा दीजिए. सोशल मीडिया से वीडियो और फोटो हटाने की अपील के पीछे कारण माना जा रहा है कि आसाराम और उनके आश्रम के लोगों को लगता है, अगर भक्तों की भीड़ और सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो को कोई भी राजस्थान हाई कोर्ट में पेश कर सकता है और उनकी पैरोल को रद्द करवा सकता है. ऐसे में अब आसाराम के आश्रम की तरफ से भक्तों से अपील की गई है.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...