न्युवोको विस्टास ने न्युवो सेतु ऐप किया लॉन्च

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने अपने सीमेंट और एमबीएम ग्राहकों के लिए अपने नई इनोवेटिव न्युवो सेतु ऐप को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस ऐप को खास तौर पर ग्राहकों को पूरी तरह से नया अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रतिष्ठित डीलरों की उपस्थिति में ग्वालियर में पहला पायलट लॉन्च किया गया। नई ऐप का लॉन्च इवेंट एक शानदार सफलता थी, जिसमें ग्राहकों ने ऐप के माध्यम से लाइव ऑर्डर दिए। न्युवो सेतु ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जो सभी डिवाइस पर यूज़र्स के लिए सुविधाजनक और आसान एक्सेस सुनिश्चित करता है।

न्युवो सेतु ऐप को सभी ऑपरेशंस को बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करके और सुविधा को बढ़ाकर ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने न्युवो सेतु ऐप को लॉन्च करने के मौके पर कहा कि “हम अपने ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म न्युवो सेतु ऐप पेश करते हुए उत्साहित हैं। यह ऐप सटीकता, स्पीड और शानदार अनुभव के साथ सर्विसेज प्रदान करके ग्राहक-केंद्रित समाधानों में नए मानक स्थापित करके ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए न्युवोको की प्रतिबद्धता को सामने लाता है। न्युवो सेतु ऐप जल्द ही पूरे भारत में शुरू किया जाएगा, जिससे पूरे भारत में ग्राहक इसकी इनोवेटिव सुविधाओं और क्षमताओं का अनुभव कर सकेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...