13 पात्र व्यक्तियों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सभापति पायल सैनी ने लाभार्थीयों को वितरित किए पट्टे

चूरू। यहां नगरपरिषद प्रांगण में सभापति पायल सैनी ने पट्टे के रूप में अपनी जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने से वंचित रहे 13 पात्र व्यक्तियों को बुधवार को उनका जमीन का मालिकाना हक के रूप में पट्टे वितरित किये। उल्लेखनीय है कि पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुई प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत् पात्र व्यक्तियों को सस्ती दर पर पट्टे के रूप में उनको मालिकाना हक दिये जाने की घोषणा के तहत् चूरू नगरपरिषद् द्वारा पूर्व में भी बड़ी संख्या में पट्टों की फाईलों का निपटारा करते हुए पट्टे वितरित किये थें, लेकिन बाद में आदर्ष आचार संहिता लग जाने तथा विधानसभा आम चुनाव होने के चलते पात्र व्यक्ति पट्टा लेने से वंचित रह गये थे जिन्हे अब नियमानुसार पट्टे वितरित किये जा रहे है। सभापति पायल सैनी ने बताया कि जितनी भी पट्टों की फाईले जमा हुई है और उनकी राषि जमा हो चुकी है उन्हे भी पट्टें दे दिये जायेंगे। साथ उन्होने रामसरा रोड़ पर नगरपरिषद् चूरू की ओर से विकसित अर्फोडेबल हाउसिंग पाॅलिसी के अन्तर्गत सम्पूर्ण राशि जमा करवाने के बाद भी फ्लेट का आवंटन पत्र व कब्जा प्राप्त करने से वंचित रहे कुल 09 लाभार्थीयों को मालिकाना हक के रूप में उनको आवंटन पत्र व कब्जा पत्र संभलाया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...