मनोचिकित्सक समाज व युवा पीढ़ी के सुधारक है-यादव

जयपुर . राजस्थान साइकाइट्रिक समिति का 39 वा वार्षिक अधिवेशन बीते दिनों होटल क्लार्क आमेर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर करण सिंह यादव तथा वर्ष 2025 के लिए निर्वाचित अखिल भारतीय अध्यक्ष चंडीगढ़ की डॉक्टर सविता मल्होत्रा मौजूद रहे। श्रीमती मंजू शर्मा ने युवाओं में बढ़ते अवसाद व नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मनोचिकित्सक समाज व युवा पीढ़ी के सुधारक है तथा इस तरीके की कॉन्फ्रेंस नए युवा मनोचिकित्सकों के लिए काफी आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉक्टर मनस्वी गौतम ने बताया कि इस अधिवेशन में राजस्थान के 250 से अधिक मनोचिकित्सकों ने भाग लिया। अधिवेशन में मुख्य रूप से मनोचिकित्सा में कृत्रिम बुद्धि के उपयोग मनोचिकित्सक में कानूनी प्रक्रिया विषयों पर व्याख्यान व शोध प्रस्तुत प्रस्तुत किए गए। राजस्थान साइकाइट्रिक समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश जैन ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान 12 अवार्ड पेपर, वर्कशॉप, 55 शोध पत्र एवं 30 शोध पोस्टर्स तथा पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

एस्टोनिया के प्रोफेसर एडुआर्ड मारेन कृत्रिम बुद्धि की तकनीक तथा सामान्य चिकित्सा पर प्रभाव विषय पर, इबहास दिल्ली के निदेशक डॉक्टर निमेष देसाई ने मानसिक स्वास्थ्य कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोचिकित्सा में इंश्योरेंस कंपनियों की भूमिका पर परी चर्चा की दिल्ली से डॉक्टर विशाल छाबरा, मैसूर से डॉक्टर रवनीश विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...