नॉर्थ ईस्ट एक्सपो 2024 के लिए माधव विश्वविद्यालय की संस्थागत भागीदारी

सिरोही. माधव विश्वविद्यालय को नॉर्थ ईस्ट एक्सपो 2024 के लिए संस्थागत भागीदार बनने को लेकर आमंत्रित किया गया हैं कार्यक्रम का आयोजन 12 से 15 सितंबर 2024 तक गुवाहाटी, असम में आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपो का उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र की अपार संभावनाओं को बढ़ावा देना और उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी निकायों और नवाचारकर्ताओं को एक मंच पर लाना है।

नॉर्थ ईस्ट एक्सपो 2024 और माधव विश्वविद्यालय की  संस्थागत भागीदारी  के बारे मैं अधिक जानकारी देते हुए माधव विश्वविद्यालय के ट्रैनिग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. अतुल  कुमार मिश्रा ने बताया की इस एक्सपो  में शैक्षणिक और औद्योगिक जगत के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सेमिनार, प्रदर्शनी, पैनल चर्चा और नेटवर्किंग सत्र शामिल हैं। इस मंच पर माधव विश्वविद्यालय को अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवीन कार्यक्रमों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा।

आयोजकों का मानना है कि माधव विश्वविद्यालय की भागीदारी इस आयोजन को और भी मूल्यवान बनाएगी और वे इस सहयोग को लेकर उत्सुक हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में माधव विश्वविद्यालय की भागीदारी इसे एक बड़ी सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि माधव विश्वविद्यालय इस साझेदारी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा और नॉर्थ ईस्ट एक्सपो 2024 का एक प्रमुख भागीदार बनेगा। पदभार ग्रहण करने के मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. भावेश कुमावत व रिसर्च अधिष्ठाता डाॅ. पवन कुमार उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...