होलिका दहन के लिए इस बार शाम से रात तक मुहूर्त , नहीं रहेगा भद्रा का साया

होलिका दहन 28 व धूलंडी 29 को, होलिका दहन पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे

जयपुर@ जागरूक जनता। होली का पर्व 28 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं धूलंडी पर 29 को रंग खेला जाएगा। इस बार होलिका दहन में भद्रा बाधक नहीं बनेगी। ऐसे में गोधूली वेला से रात तक किसी भी शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया जा सकेगा। वहीं, होलिका दहन पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे। ये योग बहुत शुभ माने गए हैं। ऐसे में होलिका दहन पर शुभ संयोग रहेगा।

प्रदोष काल में होगा दहन
आमतौर पर होलिका दहन पर भद्रा का वास रहता है। शाम से रात तक भी भद्र की स्थिति रहती है। लेकिन, इस बार भद्रा सुबह से दोपहर तक ही रहेगी। दोपहर बाद भद्रा नहीं रहेगी। ऐसे में होलिका दहन में ये इस बार बाधक नहीं बनेगी। वहीं, इस दिन सुबह से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा व शाम से अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। ऐसे में इन दोनों योग का होना शुभ है। पं. अक्षय शास्त्री के अनुसार होलिका दहन हमेशा पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 28 मार्च रविवार को सायं प्रदोष काल 6.49 से रात्रि 9.13 बजे तक रहेगा। साथ ही वर्तमान में कोरोना से बचने के लिए होलिका में कपूर डालना भी शुभ रहेगा ताकि दूषित पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। होली का पर्व मनाते समय सरकार की गाइड लाइन का भी पूर्ण रूप से पालन करें।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...