SC से बीजेपी को झटका, AAP के कुलदीप कुमार होंगे चंडीगढ़ के मेयर

रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह को अवमानना का नोटिस दिया गया है।

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अहम फैसला सुनाया है। अब चंडीगढ़ के नए आम आदमी पार्टी (AAP) मेयर कुलदीप कुमार होंगे। इसके साथ ही पहले रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह को अवमानना का नोटिस दिया गया है।

जब पहले चुनाव हुए थे तब रिटर्निंग अधिकारी ने 8 वोट अमान्य घोषित कर दिए थे। इन सभी को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सभी मत पत्रों को आज मंगाया था और जांच करने के बाद कहा कि जिन 8 मतपत्रों को रद्द किया गया था, उसमें आम आदमी पार्टी को वोट मिले थे और वह सही थे।

फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आप के प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज ने कहा कि बीजेपी बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि छोटे से मेयर चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने बेईमानी की है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी और पीठासीन अधिकारी की बेईमानी उजागर हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है। हॉर्स ट्रेडिंग देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर रही है।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...