दौसा SP वंदिता राणा का ट्रांसफर: साथी पुलिसकर्मियों ने दी शाही विदाई, घोड़ी पर बैठाकर निकाला जुलूस…बैंड पर थिरके

IPS Vandita Rana: राजस्थान में हाल में IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई जिसमें दौसा एसपी वंदिता राणा का नाम भी शामिल है जहां…

IPS Vandita Rana: राजस्थान में हाल में IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई जिसमें दौसा एसपी वंदिता राणा का नाम भी शामिल है जहां दौसा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही वंदिता अब सिरोही पुलिस अधीक्षक बन गई हैं. दौसा को पहली बार महिला एसपी मिली थी जिसके बाद मंगलवार को वंदिता की विदाई पर शहर में किसी शादी जैसा माहौल देखा गया जहां वंदिता के सिर पर साफा, बैंड बाजे बजाते हुए उन्हें घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया.

इस दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मी बैंड बजाते और नाचते-झूमते नजर आए. वहीं आईपीएस वंदिता राणा को घोड़ी पर बिठाकर दौसा शहर में स्वागत सत्कार के साथ विदा किया गया. शहर वालों का ये प्रेम भाव और सम्मान देखकर आईपीएस वंदिता राणा भी भाव विभोर हो गई.

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान वंदिता दौसा पुलिस में अधीक्षक थी और उनके कार्यकाल में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए. वहीं इसके बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ उनका जीरो टॉलरेंस अभियान और साथी पुलिसकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार के चलते वंदिता राणा के जाने पर शहर वालों ने उमड़कर उन्हें विदाई दी.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...