अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ की अगवानी, बुधवार को स्वामीनारायण संप्रदाय के बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर के निर्माण पर यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी देशों की यात्रा के बीच संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। इस दौरान उनका अबू धाबी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने इस अवसर को दोनों देशों के संबंधों में एक अद्भुत क्षण बताया। उन्होंने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया। पीएम मोदी बुधवार को स्वामीनारायण संप्रदाय के बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने यूएई से खास रिश्ता जोड़ा
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान कहा, “जब भी मैं यहां आपसे मिलने आता हूं, मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं। हम पिछले 7 महीनों में 5 बार मिले हैं, यह बहुत दुर्लभ है और हमारे करीबी रिश्ते को दर्शाता है। यहां बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होता…।” मोदी ने यह भी कहा कि “मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।”

पीएम मोदी ने यूएई पहुंचने पर क्या लिखा
अबू धाबी में पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए समय निकालने के लिए अपने भाई महामहिम मोहम्मद बिन जायद का बहुत आभारी हूं।” उन्होंने कहा, “मैं एक सार्थक यात्रा की आशा करता हूं जो भारत और यूएई के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी।” इस दौरान भारत और यूएई ने पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। भारत की ओर से एमओयू भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सौंपा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...