दो दिवसीय कृषि विस्तार के अधिकारियों,कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित

उदयपुर. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के अंतर्गत महाराणा प्रताप कृषि एव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ,उदयपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र के तत्वाधान में दो दिवसीय कृषि विस्तार के अधिकारियों,कार्मिकों का प्रशिक्षण पंचायत समिति बिजोलिया के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर हरिसिंह ने फसल विविधिकरण पर पायलेट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि फसलों का उन्नत उत्पादन , उन्नत किस्मों सहित सुरक्षा प्रौद्योगिकी संबंधित योजना के साथ फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजोलिया पंचायत समिति का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में नोडल सहायक कृषि अधिकारी बिजौलिया उदयलाल कोली ने फसलों की उत्पादन तकनीक, प्रबंधन पर प्रकाश डाला। पशु चिकित्सक डॉक्टर अश्विनी तांबी ने पशुओं की मौसमी बीमारी, रोकथाम, एवम् प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि व्याख्याता हीरालाल धोबी ने विद्यालय मेंकृषि विषय लेने पर लाभों की जानकारी दी। सोनिया धाकड़ सहायक कृषि अधिकारी सलावटिया ने फसलों में पौध संरक्षण कार्य की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में 25 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 5 Febuary 2025

Jagruk Janta 5 Febuary 2025Download

एक लाख पाँच हजार की हुई ठगी , सभी से अनुरोध कृपया सतर्कता बरते

मालाखेडा. दिनांक 31 जनवरी 2025 को मनीष सेनी पुत्र...

आमजन को बड़ी राहत पहुंचाने वाला जनहितैषी बजट – अरविन्द

सिरोही। होटल व्यवसायी व आबूरोड़ के उद्यमी अरविन्द अग्रवाल...