संसद की सुरक्षा चूक : PM मोदी बोले- घटना के पीछे कौन, गहराई से हो जांच

संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी ने कहा कि संसद में घटित हुई घटना की गंभीरता से लेनी चाहिए। इसकी जांच गहराई में होनी चाहिए।

नई दिल्ली. संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर इन दिनों राजनीतिक अपने चरम पर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद की सुरक्षा में चूक वाली घटना पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि संसद परिसर में हुई घटना काफी चिंताजनक है और इसकी जांच गहराई में होनी चाहिए। जांच एजेंसियां भी इस घटना की सख्ती से जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।

पीएम मोदी ने जताया दुख, घटना को बताया चिंताजनक
संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर पीएम मोदी ने कहा कि संसद में घटित हुई घटना की गंभीरता से लेनी चाहिए। स्पीकर महोदम ओम बिड़ला ने भी इस मामले को गंभीरता से लेकर सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मामले की सख्ती से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। इसकी भी गहराई में जांच पड़ताल की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक साथ आकर समाधान ढूंढना है। ऐसे विषय पर प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए।

संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर हुई थी घटना
आपको बात दें कि संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को दो लोगों ने सदन में घुसकर स्मॉक बम छोड़े थे। दो अन्य सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। स्मॉक बम की वजह से सदन में पीले रंग का धुआं फैल गया। इसके चलते सांसदों की जान को खतरा भी पैदा हुआ। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...