हरे कृष्ण महामंत्र और भगवद गीता के श्लोकों से गूंजा प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर

जयपुर . भगवान कृष्ण को सबसे अच्छा प्रबंधक और मैनेजमेंट गुरु कहा जाता है, उन्होंने भगवद गीता के द्वारा कर्म करने की जीवन जीने की मूल्यवान शिक्षाएँ दीं | भगवदगीता में उन्होंने भक्ति और अच्छे कर्म के सिद्धांत का प्रचार किया। भगवद-गीता आज सभी के लिए कई महत्वपूर्ण प्रबंधन पाठों को स्पष्ट करती है| भगवान् कृष्ण के मैनेजमेंट पाठ को करियर में कैसे लेकर आगे बढ़ा जाए इसके लिए हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा और जयपुर के एक प्रतिष्ठित बैंक ने साथ मिलकर एक अनूठी पहल की है|

हरे कृष्ण जयपुर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने जयपुर के एक प्रष्ठित बैंक में भगवद गीता की शिक्षाओ पर आधारित एक सेमिनार में बैंक के कर्मचारिओं को ये बताया की कैसे वो भगवदगीता से मैनेजमेंट लेसन ले सकते हैं और अपने प्रोफेशन मे आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं|

उन्होंने कहा की आज पूरे विश्व में भगवान् कृष्ण मैनेजमेंट गुरु के नाम से विख्यात हैं और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भगवद गीता में बताये गए प्रबंधन के सिद्धांतो को अपना रही है. उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने कहा की हमे यह कहते हुए गर्व होता है कि आज भारत के विश्वविद्यालय, मैनेजमेंट स्कूल और व्यापारिक घराने गीता के मैनेजमेंट सिद्धांतो पर ट्रेनिंग सेशंस आयोजित कर रहे हैं जो अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है| उन्होंने जयपुर के एक प्रतष्ठित प्राइवेट बैंक के सेमिनार मे गीता के श्लोकों के उपदेश के साथ वहाँ पर कार्य कर रहे प्रोफेशनल्स को हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करवाया| महामंत्र का जाप करने के बाद उन्हें एक नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ | उपाध्यक्ष ने बताया कि जीवन में अपना कर्म हुए अगर इस महामंत्र का नियमित रूप से जाप किया जाए तो इसके परिणाम बहुत ही चमत्कारिक होते हैं जो हमे स्वयं अनुभव होते हैं | उन्होंने बैंक का धन्यवाद किया और साथ ही यह अपील की समय समय पर प्रोफेशनल्स के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए इस से उन्हें प्रोफेशन की चुनौतयों का सामना करने की नई ताकत और ऊर्जा मिलती है |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...