संसद की कार्यवाही के दौरान स्मोक बम लेकर दर्शक दीर्घा में कूदे 2 शख्स, सुरक्षा में भारी चूक

संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सदन की कार्यवाई के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स घुस गए।

नई दिल्ली. संसद की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। संसद भवन पर हमले की बरसी के दिन आज लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गया। सदन में शख्स ने कुछ स्प्रे भी किया। एक आरोपी का नाम सागर बताया जा रहा है। महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ किया गया। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद के अंदर पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन का कारण बना।

एक शख्स ने छोड़ी गैस
इस घटना के दाौरान राजेंद्र अग्रवाल चेयर संभाल रहे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों का कहना है कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था। ये लोग ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे भी लगा रहे थे।

संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक
संसद पर आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी थी। दिन इस तरह की सुरक्षा चूक हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बारे में बात करते हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह अनुभव काफी डरावना था। बसपा के निलंबित सांसद दानिश अली का कहना है कि दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम ने इस घटना को लेकर कहा कि यह भारी चूक है।

दोनों को संसद मार्ग थाने ले गई पुलिस
बाद में दोनों को कुछ सांसदों ने पकड़ा और फिर सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। एक शख्स तो बेंच पर जा चढ़ा और नारेबाजी करने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों को संसद मार्ग थाने में ले गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए शख्स का नाम सागर और महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...