प्रधानमंत्री Modi ने किए आदि कैलाश के दर्शन, पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की, यहां से 20 किमी दूर है चीनी सीमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यह जोलिंगकोंग इलाका है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है।

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यह जोलिंगकोंग इलाका है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।

वे यहां पिथौरागढ़ जिले में करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। पहले पीएम दो दिन (11-12 अक्टूबर) तक उत्तराखंड के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका दौरा एक ही दिन का कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की थी।

14000 फीट ऊपर बसा छोटा सा वीरान गांव गुंजी, यहां जाएंगे पीएम
उत्तराखंड में धारचूला से 70 किमी दूर और 14000 फीट ऊपर बसा छोटा सा वीरान गांव गुंजी अगले दो साल में बड़े धर्म नगर शिव धाम के रूप में विकसित हो जाएगा। कैलाश व्यू प्वाइंट, ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का धारचूला के बाद यही सबसे बड़ा और अहम पड़ाव होगा। यहां बड़े यात्री निवास, होटल बनेंगे। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क भी मिलेगा। गांव में होम स्टे बढ़ाए जाएंगे।

गुंजी व्यास घाटी की उस सुरक्षित जमीन पर है, जहां न भूस्खलन का खतरा है और न ही बाढ़ का। अभी यहां 20 से 25 परिवार ही रहते हैं, जो बमुश्किल अपना खर्च चला पाते हैं। पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी के मुताबिक गुंजी के दाएं तरफ से नाभीढांग, ओम पर्वत और कैलाश व्यू प्वाइंट का रास्ता जाता है, तो बाएं तरफ से आदि कैलाश और जौलीकॉन्ग का। इसलिए ये गांव कैलाश तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मुफीद है।

जागेश्वर धाम में भी दर्शन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे जागेश्वर, जिला अल्मोड़ा जाएंगे। यहां वे जागेश्वर धाम में दर्शन करेंगे। करीब 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में 224 पत्थर के मंदिर हैं। 2:30 बजे पीएम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, यहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और करेंगे।

उत्तराखंड CM ने कहा PM की विजिट से टूरिज्म बढ़ेगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM मोदी के दौरे के बारे में जानकारी दी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि PM मोदी के आने से कुमाऊं मंडल में टूरिज्म जरूर बढ़ेगा।

कैलाश दर्शन अब भारत से हो सकेंगे; उत्तराखंड में मिला व्यू पॉइंट, पवित्र पर्वत यहां से 50 किमी दूर
भगवान शिव का घर माने जाने वाले कैलाश पर्वत के दर्शन अब भारत से ही हो सकेंगे। इसके लिए अब चीन के कब्जे वाले तिब्बत जाने की जरूरत नहीं होगी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। यहां से पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414