Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 23 नवम्बर को नहीं होंगे, जानें नई तारीख

राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट बदल गई है। अब वोटिंग की नई तारीखआई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसका ऐलान किया है।

जयपुर. केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार 9 अक्टूबर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 तारीखका ऐलान किया था। जिसके तहत राजस्थान में चुनाव के लिए वोटिंग 23 नवंबर को होनी थी। पर देवउठनी एकादशी की वजह से राजस्थान की जनता परेशान हो गई। एक अनुमान के अनुसार बताया जा रहा है इस अबूझ सावे के दिन करीब 60 हजार शादियां होने वाली है। इसके बाद भाजपा समेत कई संगठनों ने चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजकर मतदान तिथि में बदलाव की मांग की। चुनाव आयोग ने यह मांग स्वीकार कर ली। चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख बदल दी। अब 23 की जगह 25 नवम्बर को मतदान होगा।, निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया।
30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) को चुनाव अधिसूचना जारी होगी।
6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे नामांकन
9 नवम्बर नामवापसी की आखिरी तारीख
25 नवम्बर (शनिवार) को होगा मतदान
3 दिसम्बर को मतगणना।

देवउठनी एकादशी की वजह से पूरा राजस्थान था परेशान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख ने कई परिवारों को पसोपेश में फंसा दिया था। दरअसल 23 नवंबर को चुनाव के दिन ही देवउठनी एकादशी है। जो अबूझ सावा है। ऐसे में चुनाव में नियुक्त बहुत से कर्मचारी भी बेटे-बेटी का बान या मतदान के मझधार में फंस गए हैं। दूसरे शहरों में शादी में जाने की तैयारी कर रहे परिवार भी मतदान को लेकर गफलत में पड़ गए हैं। यही नहीं दूल्हे की बारात के लिए वाहन की जुगत भी शादी वाले घरों में बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। चुनाव के लिए अधिग्रहित किए जाने पर बारात के लिए वाहन मिला मुश्किल या बेहद महंगा साबित होगा। इन परेशानियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया और नई तारीख 25 नवम्बर (शनिवार) को मतदान होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414