कुम्भ मेले में लगेगा बीकानेर का खालसा, श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क व्यवस्था

कुम्भ मेले में लगेगा बीकानेर का खालसा, श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क व्यवस्था

बीकानेर@जागरूक जनता। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक सम्मेलन कहा जाने वाला कुम्भ मेला अपने परवान पर है। हरिद्वार में चल रहे इस कुम्भ मेले का शुभारम्भ मकर संक्रांति से हो चुका है। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम के महंत श्रीश्री 108 महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज ने बताया कि महाकुम्भ में बीकानेर से प्रथम बार खालसा लगने जा रहा है। इससे पूर्व 2018 में प्रयागराज में बीकानेर से खालसा लगाया गया था। इस खालसे में रहने-खाने की सुविधा नि:शुल्क रहती है।

बीकानेर से लगने वाले इस खालसा में सम्मिलित होने के लिए सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर कलक्टर नमित मेहता को आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान कलक्टर नमित ने महाराजश्री की वंदना कर उन्हें प्रथम बार लगने वाले खालसे के लिए शुभकामनाएं दी। सरजूदासजी महाराज ने कहा कि कुम्भ स्नान न केवल पापों से मुक्ति दिलाता है बल्कि मोक्ष के द्वार भी खोलता है। इस दौरान स्वामी प्रियमजी महाराज भी उपस्थित रहे। महाराजश्री ने बताया कि 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या, 14 अप्रैल मेष संक्रांति व 27 अप्रैल बैसाख पूर्णिमा पर स्नान की विशेष महत्ता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414