नाराज सोनिया से गहलोत की मुलाकात आज :राजस्थान के पूरे बवाल को छोटी-मोटी बात बताया, बोले- घर का मामला, सुलझा लेंगे

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे विवाद और कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में गांधी परिवार के उम्मीदवार को तय करने के लिए आज निर्णायक दिन है। सोनिया गांधी आज राजस्थान विवाद और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सियासी रोल पर बड़ा फैसला सुना सकती हैं।
राजस्थान में उठे विवाद के चार दिन बाद अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव और राजस्थान विवाद दोनों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बताया जाता है कि सोनिया-गहलोत मुलाकात के दौरान कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एके एंटोनी भी मौजूद रहेंगे।
राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस जारी होने के बाद अब गहलोत भी पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। गहलोत खेमा प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने और सचिन पायलट को फेवर करने का खुलेआम आरोप लगा चुका है। गहलोत राजस्थान में सीएम रहेंगे या उन्हें अध्यक्ष का नॉमिनेशन करवाया जाएगा इन दोनों पर फैसला होगा।

अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया तो सीएम पद से इस्तीफा लेंगी सोनिया गांधी
राजस्थान में चार दिन से चल रहे विवाद के बाद अशोक गहलोत को लेकर हाईकमान के नेताओं में बना पर्सेप्शन काफी कुछ बदला है। बताया जाता है कि अशोक गहलोत को अगर अध्यक्ष का चुनाव लड़वाया गया तो सोनिया गांधी उन्हें इस्तीफा देने को कहेंगी।

गहलोत की सोनिया गांधी से पिछली मुलाकात के दौरान भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो चुकी है। उस समय गहलोत ने अध्यक्ष पद के चुनाव पर राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने के बाद फिर फैसला करने की बात कही थी।

राहुल गांधी ने साफ मना कर दिया कि गैर गांधी ही अध्यक्ष होगा। गहलोत ने यह भी कहा था कि अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री रहना जस्टिफाइड नहीं है। इससे यह तय हो गया था कि गहलोत सीएम पद छोड़कर अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रविवार के विवाद ने पूरा सियासी नरेटिव बदल दिया और मुद्दा अध्यक्ष चुनाव से ज्यादा राजस्थान के सियासी संकट को सुलझाने पर आ गया।

अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार के उम्मीदवार पर भी आज फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भी आज तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। आज रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे मधुसूदन मिस्त्री अहमदाबाद दौरे पर हैं इसलिए नॉमिनेशन नहीं होंगे।
कल 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है, इसलिए आज सब कुछ साफ होने की संभावना है। शशि थरूर ने कल 11 बजे नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। दिग्विजय सिंह ने भी अध्यक्ष चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। गांधी परिवार के उम्मीदवार पर आज तस्वीर साफ होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...