श्रीकोलायत की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 98 करोड़ की स्वीकृति जारी

श्रीकोलायत की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 98 करोड़ की स्वीकृति जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत की अतिमहत्वपूर्ण तीन सड़कों के नवीनीकरण-चौड़ाईकरण के लिए 98 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी करने पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री भँवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया है।
भाटी ने बताया कि मुख्य जिला रोड-35 बीकानेर-झझु-दासोड़ी सड़क में 26 किलोमीटर सड़क (कोलासर से झझु) के नवीनीकरण चौड़ाईकरण हेतु  22 करोड़ 91 लाख रुपये, स्टेट हाइवे-87-ए रणजीतपुरा-ओसिया सड़क में 50 किलोमीटर(16 किमी से 25 किमी, 81किमी से 122 किमी तक) सड़क  के नवीनीकरण चौडाईकरण हेतु  41 करोड़ 93 लाख तथा नेशनल हाइवे-11 नाल बाईपास से स्वरूपदेसर, बच्छासर,  पलाना होते हुए एनएच-89 बाईपास तक 28 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण-चौड़ाईकरण हेतु 33 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्ण होने से यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए, यह कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ करवाए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...