11 दिन में पकड़े 4 हजार 616 बिना टिकट यात्री, 21 लाख 66 हजार 835 रुपए जुर्माना वसूला

  • बेटिकट यात्रा तथा आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान
  • रेलवे जारी रखेगा सघन टिकट जांच अभियान
  • ट्रेनों में की जा रही औचक टिकट चेकिंग

जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर अनाधिकृत व्यक्तियों के आरक्षित कोचों में प्रवेश व बिना टिकट यात्रा रोकथाम के लिए मंडल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कृष्ण कुमार मीना-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर ने बताया कि जयपुर मंडल पर डीआरएम विकास पुरवार के नेतृत्व में सभी रेल मार्गों की ट्रेनों एवं स्टेशन पर सघन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश व बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोकथाम लगाई जा सके। साथ ही आरक्षित कोचों में यात्रा करने वालें यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो। इस अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा जिससे बिना टिकट यात्रा की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जा सके।

कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि दिनांक 13-06-2024 से 25-06-2024 के दौरान टिकट जांच दलों ने सराहनीय कार्य करते हुए जयपुर-फुलेरा,फुलेरा-अजमेर जयपुर-रेवाड़ी,जयपुर-सवाई माधोपुर,जयपुर-रिंगस,फुलेरा -रेवाड़ी,रिंगस-सीकर-चूरू-झुंझुनू रेल मार्गों की ट्रेनों की औचक जांच कर अनियमित यात्रा के मामले पकड़े। इस दौरान पकड़े गए बिना टिकट व आरक्षित कोचों यात्रा करते हुए 4 हजार 616 यात्रियों से 21 लाख 66 हजार 835 रुपए का जुर्मानें के रूप में राजस्व वसूल किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...