जयपुर एयरपोर्ट पर तीन तस्करों से 2.5 किलो सोना जब्त,तीन महीनों में 15 किलो से अधिक सोना हुआ जब्त

जयपुर एयरपोर्ट पर तीन तस्करों से 2.5 किलो सोना जब्त,तीन महीनों में 15 किलो से अधिक सोना हुआ जब्त

जागरूक जनता। जयपुर एयरपोर्ट पर डीआआई ने सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर 2.5 किलो सोना के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपए है।

डीआरआई की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इस दौरान तीन यात्रियों के पास तस्करी का सोना बरामद हुआ। जब्त सोने का वजन 2.5 किलोग्राम है। तीनों यात्री एयर अरबिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। डीआरआई की टीम आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो लोग सोना कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे।

पिछले कुछ महीनों से डीआरआई जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। तीन महीने में अब तक करीब 15 किलो सोना जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 15 लोग गिरफ्तार किए गए। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...