सनाढ़्य समाज केकड़ी की बैठक हुई संपन्न, जोशी को बनाया नवयुवक मण्डल अध्यक्ष


केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। सनाढ्य ब्राह्मण समाज केकड़ी की बैठक का आयोजन रविवार को एम एल डी विद्यालय में संरक्षक अशोक डुंगरिया के आतिथ्य में किया गया जिसमें समाज के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे, सचिव सन्तोष कुमार जोशी ने बैठक में समाज के विकास और आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की इसी दौरान समाज मे युवा संगठन और महिला कार्यकारणी बनाने का प्रस्ताव रखा गया इसमे सभी समाज बन्धुओ ने एक साथ सहमति देते हुए युवा कार्यकारणी में जितेंद्र जोशी को निर्वरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया व गौरव शर्मा, अनिरुद्ध दुबे को उपाध्यक्ष व सचिव पद पर अभिषेक तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी राघव शर्मा और पुष्पेंद्र शर्मा ,विधि सलाहकार पद पर एडवोकेट मोहिंद्र जोशी और श्याम सुंदर शर्मा को पद की जिमेदारी दी गयी

इसी प्रकार महिला कार्यकारणी में रेणु शर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कल्पना शर्मा,  दीपिका उपाध्याय, मंजू शर्मा को सचिव, मीडिया प्रभारी में खुशबू ओर प्रिया शर्मा को पद की जिमेदारी दी गई नवनिर्वाचित कार्यकारणी को समाज के मंचासीन अथिति द्वारा तिलक व माला पहनाकर बधाई दी गयी 

इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संभाग अध्यक्ष डॉ अविनाश दुबे, महेश शर्मा ,महेंद्र शर्मा ,अशोक शर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, विकास शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अनंत राघव शर्मा ,शानू शर्मा, आशा जोशी, ललिता शर्मा, एकता शर्मा, मधु दुबे, गीता शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम के अंत मे सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>श्री मिश्रीलाल दुबे लाइवस्टॉक असिस्टेंट डिप्लोमा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन</em>

Sun Sep 3 , 2023
पेड़ है तो साँसे है और साँसे है तो जीवन है केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। पेड़ है तो साँसे है और साँसे है तो जीवन है इसी संकल्पना के साथ श्री मिश्री लाल दुबे मेमौरियल संस्थान द्वारा संचालित […]

You May Like

Breaking News