धौलपुर, जालोर एवं नागौर में बनेंगे मल्टीपरपज इन्डोर हॉल

मुख्यमंत्री ने दी 15.15 करोड़ रूपए की स्वीकृति

जयपुर @ जागरूक जनता। प्रदेश के धौलपुर, जालोर एवं नागौर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 15.15 करोड़ रूपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार, धौलपुर, जालोर एवं नागौर में मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक हॉल का निर्माण 5.05 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। इन हॉल के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को इन्डोर गेम्स में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध मंे घोषणा की गई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...