मिशन ‘निर्यातक बनो‘ विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

मिशन ‘निर्यातक बनो‘ विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

बीकानेर@जागरूक जनता। निर्यात प्रोत्साहन को बढावा देने के लिए मिशन ‘निर्यातक बनो‘ विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला उद्योग संघ, औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य में निर्यात प्रोत्साहन के लिए मिशन ‘निर्यातक बनो‘ शुरू किया गया है। मिशन ‘निर्यातक बनो‘ कार्यक्रम के तहत निर्यातक बनाने से लेकर निर्यातकों द्वारा प्रथम बार निर्यात कराने तक का कार्य किया जाएगा। नए निर्यातक बनाने की प्रक्रिया एवं प्रथम निर्यात प्रेषण कराने तक होने वाली समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी। 
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ एवं चूरू के उद्यमियों को आयात व निर्यात रजिस्ट्रेशन के मौके पर ही दस्तावेज तैयार करने संबधी सम्पूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कार्यालय समय में जिला उद्योग केन्द्र, कार्यालय में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...