स्वामी विमर्शानंद गिरी को सौंपे राज्य सरकार ने शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्व

स्वामी विमर्शानंद गिरी को सौंपे राज्य सरकार ने शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्व

बीकानेर@जागरूक जनता। शिवमठ शिवबाड़ी के संरक्षक बी.जी. व्यास ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए शिवमठ शिवबाड़ी के सील किये गये कक्षों को सील मुक्त करते हुए मानव प्रबोधन प्रन्यास के न्यासी, संवित साधकों की उपस्थिति में समस्त दायित्व सौंपे गये | देवस्थान विभाग के अधिकारी अनिल पालीवाल ने सभी कागजी कार्यवाहियों को पूर्ण करवाते हुए स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज एवं ट्रस्ट से जुड़े सभी साधकों के समक्ष सील किये गये कक्षों को सील मुक्त किया | ट्रस्टी द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि शिवमठ शिवबाड़ी के समस्त दायित्वों को सील मुक्त करवाने में ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का विशेष सहयोग रहा जिसके कारण आज इतने कम समय में राज्य सरकार से यह सहमती प्राप्त हो सकी | स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज एवं ट्रस्ट के रमेश जोशी ने सम्पूर्ण दायित्वों को सील मुक्त करवाने में सहयोग करने वाले महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...