असम राइफल्स की विमेन सोल्जर आतंक का खात्मा करने पहुंचीं घाटी, कश्मीरी लड़कियों में पुलिस जॉइन करने को लेकर जोश

श्रीनगर। भारतीय सेना ने असम राइफल्स की महिला सैनिकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें पुरुष जवानों के सहयोग के लिए कश्मीर में तैनात किया गया है। इनकी तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में हुई है, जहां वे आतंकवाद विरोधी अभियानों में जवानों का साथ दे रही हैं।

महिलाओं और बच्चों की तलाशी के लिए ये सुरक्षाकर्मी मोटर-व्हीकल चेकप्वॉइंट्स पर तैनात हैं। साथ ही वो कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान घर-घर की तलाशी में भी मदद करती हैं।

कैसा रहा महिला सुरक्षाकर्मियों का अनुभव?
महिला सुरक्षाकर्मी ज्योत्सना कहती हैं कि अभियान के दौरान हम ध्यान रखते हैं कि इससे महिलाओं को समस्या का सामना न करना पड़े। तलाशी के बाद हम उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते भी हैं। हमें उम्मीद है कि कश्मीरी लड़कियां भी प्रेरित होंगी और देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होंगी।

महिला सुरक्षाकर्मी रुमान रूपाली ने कहा कि हम पुरुषों की तरह ड्यूटी करती हैं। हम घेराबंदी और तलाशी अभियान में जाते हैं। हम डरने वाले नहीं हैं और चुनौती भरे काम से खुश हैं। हम स्थानीय महिलाओं की सेवा के लिए यहां हैं।

नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने में की मदद
इन महिला जवानों को पहले कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात किया गया था। इन्हें नशीले पदार्थों की बढ़ती तस्करी को रोकने की जिम्मेदारी दी गई थी। दरअसल, नियंत्रण रेखा के पास जाने वाली महिला संदिग्धों की तलाशी लेने में पुरुष जवानों को दिक्कत हो रही थी।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि महिला जवानों के आने से तस्करी को रोकने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में पुरुष सैनिकों के लिए महिलाओं की तलाशी लेना संभव नहीं था। यह काम महिला सैनिकों ने अच्छे से किया। इनकी तैनाती से कश्मीर में महिलाओं की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

2000 कश्मीरी लड़कियों ने पुलिस भर्ती रैली में भाग लिया
हाल ही में करीब 2000 कश्मीरी लड़कियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए भर्ती रैली में भाग लिया था। यह भर्ती 650 पदों पर थी। यहां दो महिला बटालियन बनाई जा रही हैं। इसके लिए कश्मीर और जम्मू से 650-650 महिलाओं की भर्ती की जा रही है।

पुलिस में शामिल होना मेरा जुनून है
रैली में आई महिलाएं देश सेवा के लिए उत्साहित थीं। 26 साल की सना जान उत्तरी कश्मीर से हैं। वो कहती हैं कि पुलिस में शामिल होना मेरा जुनून है। मैं देश की सेवा करना चाहती हूं और समाज से अपराध मिटाना चाहती हूं।

ADGP दानेश राणा भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस में पहली बार बटालियन लेवल पर भर्ती की गई। लड़कियां पुलिस विभाग का हिस्सा बनना चाहती हैं। वो देश सेवा के लिए उत्साहित हैं।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा दशहरे पर अलख पंथ के प्रणेता श्री उदयगिरी जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

'देवो भूत्वा देवं यजेत' और 'सुप्रतिष्ठोभव' की वेद ध्वनियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली।

भरतपुर हरित बृज सोसायटी एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...