किसान नेता नेम सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता की सौंपी गई जिम्मेदारी, सतीश पूनिया की पहल पर किया गया नियुक्त

जागरूक जनता नेटवर्क
भरतपुर। बीजेपी में भी कांग्रेस की तरह वजूद को लेकर अंदरूनी तकरार जारी है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आमने-सामने हैं। सतीश पूनिया अब राजस्थान में अपनी टीम को मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं। भरतपुर के जाने माने बीजेपी के किसान नेता नेम सिंह फौजदार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सतीश पूनिया की पहल पर भरतपुर जिले के किसान नेता को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेम सिंह फौजदार करीब 25 साल से राजनीतिक में सक्रिय हैं। नेम सिंह तीन बार नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन तीनों बार जीत उनके हाथ नहीं लग पाई।

जाट आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका रही

फौजदार की भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका रही थी और उसके बाद दोनों जिले के जाटों को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया था साथ ही अब तक जिले की कई मांगों के लिए उन्होंने आंदोलन किये खासकर यमुना जल की मांग के लिए वह काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं।

इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद नेम सिंह फौजदार ने कहा कि वह पूरे विश्वास और कर्तव्य के साथ उसे निभाएंगे। पार्टी की विचारधारा और किसानों के हित में काम करेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जो झूठे वायदे किसानों से किए जिससे किसानों का शोषण हुआ जिसे जनता बर्दाश नहीं करेगी और सरकार द्वारा दिए गए इस धोखे का जवाब आने वाले विधानसभा में देगी । कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, आम जनता और बेरोजगार युवाओं के साथ जो धोखा किया गया है उसका जवाब जरूर दिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...