वंचित लोगों को दिलाएंगे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-गहलोत


बीकानेर@जागरूक जनता। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से केश कला से जुड़े सभी पात्र लोग लाभान्वित हों, इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के दौरे करते हुए समस्याओं का चिन्हीकरण किया जाएगा।
गहलोत ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैन समाज के युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवा उच्च शिक्षा अर्जित कर सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रत्येक जिले में सेन समाज के छात्रावास बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित जिला मुख्यालय के नगरीय निकाय से समन्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेन समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं, अनुदान एवं ऋण आदि का लाभ मिले तथा इनके ई-श्रम कार्ड बनें, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
   इस दौरान राज्य भू-दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, यशपाल गहलोत तथा विमल भाटी मौजूद रहे।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी चोरी पर दर्ज होगी एफआईआर, संयुक्त टीमें करेंगी नियमित गश्त-जिला कलक्टर

Wed Mar 9 , 2022
बीकानेर@जागरूक जनता। प्रस्तावित नहर बंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था संधारण के संबंध में बैठक जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि 21 मार्च से 19 अप्रैल तक आंशिक तथा 20 अप्रैल से […]

You May Like

Breaking News