सोनिया जी से नहीं तो क्या नड्डा से मिलूंगा… कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर अशोक गहलोत

ऐसी खबरें हैं कि सोनिया गांघी से विदेश जाने से पहले अशोक गहलोत को बुलाया और कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ऑफर दिया। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर गहलोत ने जवाब दिया- सोनिया जी से नहीं मिलूंगा तो क्या नड्डा से…

नई दिल्ली। कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष कौन होगा, इसका सवाल साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्टी के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। राहुल गांधी की लगातार ना के बाद से यह पेंच अभी भी फंसा हुआ है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी या गांधी फैमिली से बाहर किसी कांग्रेसी नेता को यह जिम्मेदारी मिलेगी। इस बीच यह भी अटकलें हैं कि सोनिया गांधी ने इलाज के लिए विदेश जाने से पहले अशोक गहलोत को बुलाया था और कांग्रेस का अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया। इन मीडिया रिपोर्ट्स पर गहलोत ने जवाब दिया- सोनिया जी से नहीं तो क्या भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलूंगा। जानिए, पूरी बात…

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने की खबरों को अफवाह करार दिया। आजतक चैनल से बातचीत में मजाकिया अंदाज में गहलोत ने कहा कि अगर सोनिया जी ने मीडिया से ऐसा कहा है तो वो कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि आगामी 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चर्चा की जानी है।

राहुल गांधी को मनाने की कोशिश जारी
अशोक गहलोत ने कहा कि उनका और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की इच्छा है कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाले लेकिन, वो मानने को तैयार नहीं हैं। उन्हें फिर मनाया जाएगा क्योंकि उनकी ना कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को निराश कर रही है।

सोनिया जी से नहीं तो क्या नड्डा से मिलूंगा
अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मिलने की बातों पर मजाकिया अंदाज में कहा कि वो सोनिया जी से नहीं मिलेंगे तो क्या भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। गहलोत कहते हैं, “सोनिया जी हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि उनसे ही मुलाकात करूंगा। नहीं तो क्या भाजपा के अध्यक्ष नड्डा से मिलूंगा।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...