एशिया कप में लक्ष्मण होंगे अंतरिम कोच:राहुल द्रविड़ के कोरोना निगेटिव होने तक मिली जिम्मेदारी, 28 को PAK से मुकाबला

दुबई। वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का अंतरिम कोच बनाया गया है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ इस समय कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। वे जब तक निगेटिव नहीं हो जाते हैं तब तक लक्ष्मण जिम्मेदारी संभालेंगे। एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

द्रविड़ को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया था और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण उनकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। द्रविड़ के अलावा जिम्बाब्वे दौरे से बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को भी आराम दिया गया था।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

रिजर्व खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...