जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री श्री गहलोत के निधन पर शोक जताया


जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री श्री गहलोत के निधन पर शोक जताया

जयपुर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री जर्नादन सिंह गहलोत के निधन पर गहरा शोक जताया है।

डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री गहलोत ने राज्य सरकार में मंत्री और सार्वजनिक जीवन में अन्य पदों पर कार्य करते हुए सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से योगदान किया। स्व. गहलोत ने प्रदेश में खेलों के विकास और कबड्डी के खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक, सफल प्रशासक और खेलों के सच्चे हितैषी को खो दिया है।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लिया सिटी राउण्ड

Wed Apr 28 , 2021
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बैठक और वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लिया सिटी राउण्ड बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ कलक्ट्रेट सभागार में एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की बैठक […]

You May Like

Breaking News