फागी बांध की पाल टूटी:पांच कॉलोनियों में घर के अंदर 3 फीट तक भरा पानी; बांध का करीब 35 फीसदी पानी बहकर निकला

जयपुर। जयपुर के फागी कस्बे में बने कानोलाव बांध की पाल आज सुबह टूट गई। 5 कॉलाेनियों में घरों में 3 फीट तक पानी भर गया। फागी से चकवाड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। बांध की पाल टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सिविल डिफेंस की टीम जयपुर से रवाना हुई। बांध की भराव क्षमता 5 फीट की है। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण बांध में 7 फीट तक पानी आ गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बांध सुबह करीब 4 बजे टूटा। इसके बाद वहां से पानी बहता हुआ खेतों से होकर फागी कस्बे से लगी कॉलोनियों में आ गया। कॉलोनियों में करीब 3-4 फीट पानी भरने से हाहाकार मच गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बांध के पानी से देवनगर, दयालनगर, जैन नसिया, गुर्जरों का मोहल्ला और मुसलमानों के मोहल्ले में पानी भर गया है। पानी निकालने के लिए सुबह 11 बजे तक प्रशासन जुटा रहा। इस दौरान बांध से करीब 35 फीसदी से ज्यादा पानी बहकर निकल गया।

आस-पास के खेतों में होती है सिंचाई
इस बांध के पानी से फागी कस्बे के आस-पास के गांवों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। पिछले दिनों मौजमाबाद, दूदू, बगरू, छितरौली सहित कई जगह भारी बारिश होने के बाद बांध के डाउन स्ट्रीम एरिया में पानी आने से बांध पूरी तरह लबालब हो गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...